Gangapar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए इको क्लब का किया गया गठन
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: बच्चों को शुरुआती दिनों से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग और जागरूक बनाने के लिए गुरुवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बीकर में इको क्लब का गठन किया गया। ईको क्लब के गठन के बाद छात्र छात्राओं को इको क्लब के महत्व, कार्य और गठन के उद्देश्य पर जानकारी दी गई। क्लब में सम्मिलित छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सुनील गौतम, रेखा देवी, मयूरी खन्ना, होरीलाल दिवाकर, पूजा, प्रियंका संध्या देवी, सीता देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.