गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा छतवा स्थित पंचायत भवन परिसर में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान कंचन मिश्रा, ग्राम सचिव सविता यादव एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम एवं जन आंदोलन वृक्षारोपण महाअभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। ग्राम प्रधान कंचन मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हरित और स्वच्छ पर्यावरण का उपहार मिल सके। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ यह भी पढ़ें- Gangapar News: वृक्ष बनने तक पौधों पर दिया जाए खास ध्यान

हिंदी हिन्दुस्तान की स...