गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के कुछ परिषदीय विद्यालयों और विद्यालयों के रास्तों में बरसाती जलभराव और कीचड़ के चलते छात्रों और अध्यापकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जब तक इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे सकुशल घर वापस नहीं लौट आते, तब तक अभिभावकों में उनकी कुशलता को लेकर चिंता बनी रहती है। मांडा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हाटा परिसर में बरसाती पानी भरे होने से छात्रों और अध्यापकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा और प्राथमिक विद्यालय अलमागंज के अंदर और विद्यालय के रास्तों में बरसाती पानी के जलजमाव और कीचड़ के चलते छात्रों और अध्यापकों को बरसात के मौसम में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Chatra News: परहियाडीह मध्य विद्यालय जानेवाली सड़क कीचड़ में तब्दील इन तीन...