गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: बरसात से घर धराशायी हो जाने के बाद दिव्यांग प्रपौत्र के साथ रहने के लिए एक बेसहारा महिला मजबूर है। महिला ने प्रशासन से सहयोग की अपील की है। क्षेत्र के उमापुर कला निषाद बस्ती निवासिनी 72 वर्षीय गंगा देवी पत्नी स्वर्गीय वंशीलाल का कच्चा घर बरसाती पानी से एक पखवाड़े पहले धराशायी हो गया। महिला के परिवार केवल उसका दिव्यांग प्रपौत्र प्रभात कुमार ही है। बरसात के मौसम में घर न होने के कारण बुजुर्ग महिला अपने दिव्यांग नाती के साथ बरसाती पन्नी लगाकर रहती है । रात में बरसात होने पर दोनों जागकर किसी तरह रातें व्यतीत करते हैं। महिला ने स्थानीय प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...