गंगापार, सितम्बर 18 -- Gangapar News: दंपती के बीच हुए विवाद के पति ने पत्नी, उसके पिता और अन्य लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला आजमपुर पूर्वी निवासी राधेश्याम सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 24 जून 2004 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के सराय फत्ते गांव निवासी कंचन सोनी पुत्री फूलचंद्र सोनी के साथ हुई थी। राधेश्याम का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं रहा और छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। पति का यह भी आरोप है कि पत्नी ने उनके नाबालिग बच्चों के मन में उसके प्रति नफरत पैदा कर दी। राधेश्याम का आरोप है कि चार जून 202...