Gangapar News: पत्थर नसब को उखाड़ने पर केस दर्ज
गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: बहरिया थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव निवासी राज बहादुर की एक भूखण्ड का धारा 24 के अन्तर्गत राजस्व टीम द्वारा पैमाइस करके पत्थर नसब कर दिया गया था, जिसको ओम प्रकाश व विटोला देवी जबरन उखाड़ कर फेक दिए। जिसका राजबहादुर ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए कहा कि दुबारा पत्थर गाड़ा तो पीटे जाओगे। जिसकी तहरीर राज बहादुर ने बहरिया थाने पर दी। बहरिया पुलिस ने जांच के उपरांत ओमप्रकाश व बिटोला देवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.