गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: दीपावली की खुशियां मनाना सबका अधिकार है, लेकिन हमारी एक छोटी सी लापरवाही किसी के जीवन के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं हवा में सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और महीन कणों की मात्रा कई गुना बढ़ा देता है। यह धुआं सीधे फेफड़ों में जाकर सांस की नली को संकुचित कर देता है। यह बातें शनिवार शाम अमोलवा स्थित आरएम अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर में आयोजित प्रदूषण व स्वास्थ्य पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वरूपरानी चिकित्सालय के सर्जन डॉ अखिलेश यादव ने ग्रामीणों के बीच कही। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों और सांस के मरीजों के प्रति चिंता व्यक्त की। डॉ. यादव ने कहा कि अस्थमा, सीओपीडी, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों के लिए यह समय सबसे खतरनाक होता है। धुएं के कारण अस...