Gangapar News: पटाखा जलाने के दौरान झुलसे प्रभारी निरीक्षक सोरांव
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली पर्व पर बच्चों के साथ पटाखा जलाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक सोरांव दीनदयाल सिंह झुलस गए। शान्तिपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्रभारी निरीक्षक सोरांव दीनदयाल सिंह शान्तिपुरम फाफामऊ में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर रात करीब दस बजे बच्चों के साथ मिलकर अनार पटाखा जला रहे थे। इस दौरान अनार उनके हाथ में फट गया और दोनों हाथों की अंगुलियां झुलस गईं। उनका स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना में बच्चे बाल-बाल बच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.