गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: कोरांव तहसील क्षेत्र के खीरी बाजार की सड़कों की पटरी पर अवैध कब्जा बना हुआ है। जिससे राहगीर परेशान हो रहे हैं। पटरियों पर किए गए अवैध कब्जे से लोग घंटों जाम में फसे रहते हैं। इतना ही नहीं सड़क की पटरी पर गिट्टी, बालू, जानवरों को बांधना समेत छोटी-छोटी दुकान लगाना आम बात हो गई है। देर शाम सड़कों पर आवागमन में काफी असुविधा हो जाती है। जिस कारण सड़कों पर हादसों का आशंका भी बनी रहती है। खीरी बाजार में सोमवार और गुरुवार को सब्जी मंडी लगती है जो नारीबारी कोरांव के मुख्य मार्ग पर पटरियों पर लगती है जिससे लोगों को और भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...