Gangapar News: पखवाड़े भर से फूंका है धरावल का टांसफॉर्मर
गंगापार, अगस्त 5 -- Gangapar News: बिजली विभाग के जेई की लापरवाही से धरावल गांव के लोग पखवाड़े भर से अंधरे में रात गुजार रहे हैं। गांव के तेरसूराम, सत्यम शिवम तिवारी, फूलचन्द्र विश्वकर्मा, रामललन, कमलेश मिश्र ने बताया कि पखवाड़े भर पूर्व उनके गांव का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, शिकायत के बावजूद आज तक ट्रांसफॉर्मर स्टोर तक नहीं पहुंच सका है। बिजली न होने से लोग दिन के समय तो किसी तरह पेड़ों के नीचे रहकर समय पास कर लेते हैं, लेकिन रात के समय पल-पल का समय गुजारना लोगों के लिए मुसीबत भरा होता है। सबसे दिक्कत बच्चों व घर के अंदर रहने वाली महिलाओं को उठानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.