गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: पंप नहर पकरी सेवार की मोटर में आई तकनीकी खराबी के चलते सिंचाई का पानी 25 क्यूसिक की जगह दस क्यूसिक छोड़ा जा रहा है, जिससे नहर से संबधित किसानों को धान के पौध की रोपाई करने के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। पानी के चक्कर में किसानों में आपसी तू-तू, मैं-मैं हो रही है।

पंप मशीनों की स्थिति सेवार गांव के सरस चन्द्र दुबे ने बताया कि सिंचाई का पानी किसानों को भरपूर देने के लिए दो पंप मशीने हैं, इन दोनों पंप मशीनों की बैरिंग खराब हो गई थी, जिसकी मरम्मत के लिए शहर लघुडाल नहर यांत्रिक शाखा भेजा गया था, वहां से छोटी पंप नहर का बिगड़ा सामान तो मरम्मत के बाद साइड पर पहुंच गया, लेकिन 15 क्यूसिक पंप नहर का सामान अभी तक नहीं पहुंच सका है, जिससे बड़ी मशीन नहीं चलाई जा सकी। किसान आंनद कुमार ने बताया कि छिटपुट हुई बारिश किसी का...