Gangapar News: पंप चोरी का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: चार दिन पूर्व मेड़रा गांव के एक किसान के खेत से चोरी गया पंप मशीन का आज तक कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी। किसान चोरी का खुलासा न होने से भयभीत है। मेड़रा गांव के दीपक तिवारी ने घर से कुछ दूर सिंचाई सुविधा के लिए खेत में पंप मशीन लगा रखी थी, जिसे चोर रविवार की रात खोल ले गए। घटना के दूसरे दिन जब किसान धान की रोपाई के लिए पंप मशीन चलाने के लिए पहुंचा तो गायब पंप मशीन देख परेशान हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए चोरी का खुलासा करने की बात कही। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक के बाद एक हो रही घटनाओं से लोग भयभीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.