Gangapar News: पंखा गिरने से करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत, घर में मचा कोहराम
गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र के मिश्राबांध गांव में मंगलवार तड़के कमरे में लगा फर्राटा पंखा गिरने से करंट की चपेट में आए 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिश्राबांध गांव निवासी हिकमत अली उर्फ कल्लू (52) पुत्र स्व. अनवर अली मंगलवार तड़के घर में सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान कमरे में लगा फर्राटा पंखा अचानक उनके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: करंट की चपेट में आने से युवक और किसान की मौत हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद पत्नी सवितुन निशा की नजर पति पर पड़ी तो उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.