गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: नवाबगंज, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय उठगी में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नेता राजेश शुक्ल ने प्रतिभागी बच्चों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उच्च प्राथमिक विद्यालय उठगी की प्रधानाध्यापिका विनीता त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नफीस अहमद, खेलकूद प्रभारी रघुवंश मणि त्रिपाठ...