गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र के विभिन्न पांडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा हो रही है। सिंधी टोला स्थित न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 21 कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में सजाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में अनुज मिश्रा ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोग-प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद उपहार और दक्षिणा भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा आशीर्वाद लिया गया। विद्यालय की शिक्षिका शीतल सिंह और प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मि...