गंगापार, अक्टूबर 21 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आराधना करने के बाद बुधवार को सैदाबाद क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की कामना की। विसर्जन यात्रा के दौरान मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नवरात्र के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के पंडालों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। सुबह और शाम आरती, पूजन तथा भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन महिलाओं, युवाओं और बच्च...