गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: जुलाई माह में डीएम प्रयागराज के निर्देश पर खनन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा घूरपुर और लालापुर के विभिन्न जगहों पर बालू माफिया द्वारा अवैध खनन कर डंप कर रखी बालू को सीज कर स्थानीय पुलिस की निगरानी में नीलामी अवधि तक के लिए सौंपा गया था। लेकिन संबंधित विभाग की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते उक्त सीज बालू को खनन माफिया ने धीरे धीरे बेच डाला। बालू बिकने से 70 लाख रुपये से अधिक के राजस्व के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताते चले कि जुलाई माह में डीएम के निर्देश पर तत्कालीन नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार, खान निरीक्षक वैभव सोनी, सर्वेक्षक क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज वेद प्रकाश शुक्ल के साथ घूरपुर और लालापुर पुलिस ने घूरपुर के कंजासा गांव 13 ढेर, कौनुआ में चार ढेर और लालापुर के माझिया...