Gangapar News: निर्माण कार्य का विरोध करने पर महिला को पीटा
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: बहरिया थाना क्षेत्र के कनेहटी गांव में एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है जिसमें न्यायालय से स्थगन आदेश भी हुआ है। स्थगन आदेश के बाद भी विपक्षी उस जमीन पर अतिक्रमण कर रहा था। महिला के विरोध करने पर उक्त लोगों जाति सूचक शब्द की गालियां दी और घर में घुस कर जमकर मारापीटा। बीच बचाव करने जब महिला की सास आयी तो उक्त लोगों द्वारा महिला की सास को भी पीटा गया। महिला की तहरीर पर गुरुवार को बहरिया पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.