गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की गोशालाओं की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर उच्च अधिकारियों के लगातार निरीक्षण का असर दिखाई देने लगा है। गोशालाओं में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।विकासखंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत लखनपुर के हिनौती गांव में स्थापित गोशाला में कुछ दिनों पहले तक गंदगी का अंबार लगा हुआ था। बरसात के बाद यहां साफ-सफाई कर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। परिसर की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर नजर आ रही है। इससे प्रतीत होता है कि अधिकारियों के निरीक्षण के बाद जिम्मेदारों ने गोशाला की व्यवस्थाओं पर ध्यान देना शुरू किया है। गोशाला में अभी भी गोवंश के लिए हरे चारे की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में गोशाला की व्यवस्थाओं में पूरी तरह सुधार के लिए हरे चारे की नियमित उपल...