Gangapar News: निराला नगर में 50 घरों में घुसा बारिश का पानी
गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: विकासखंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत लखनपुर स्थित निराला नगर मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से करीब 50 घरों में बारिश का पानी घुस गया है। जलभराव के कारण लोगों को घरों में रहने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है।स्थानीय लोगों के अनुसार मोहल्ले में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन नाली का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों का आरोप है कि नाली बनने के बावजूद बारिश का पानी मोहल्ले में ही जमा हो जाता है। कुछ लोगों द्वारा घरों के चबूतरों को ऊंचा और आगे तक बढ़ा दिए जाने से भी पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न हो रही है। जलभराव के कारण मोहल्ले में रहने वाले लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.