गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: बीआरसी जसरा से बुधवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली को ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह पप्पू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित बारा विधायक वाचस्पति ने लोगों को संबोधित करते हुए शत-प्रतिशत नामांकन करने का आह्वान किया। रैली में बीईओ अखिलेश वर्मा, सरोज सिंह, सुनील गौतम, होरीलाल दिवाकर, मयंक धर द्विवेदी,उपेंद्र शुक्ला, समरजीत सिंह, शिवभान सिंह आदि शिक्षक के साथ छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएं और अभिभावक सम्मिलित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...