Gangapar News: नालों-नालियों से हटाया गया गाद व कचरा
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत शंकरगढ़ द्वारा शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान के तहत धर्मनगर तथा रेलवे क्रॉसिंग के आसपास व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई। सफाई कर्मियों ने नालों और नालियों में जमा गाद व कचरा हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया।स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से नालियों में गाद और कचरा जमा होने के कारण बदबू, जलभराव और आवागमन की समस्या बनी हुई थी। बारिश के चलते स्थिति और गंभीर न हो जाय इसको लेकर विशेष सफाई अभियान शुरू होने से लोगों ने राहत महसूस की और नगर पंचायत की पहल की सराहना की।नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) रश्मि सिंह ने बताया कि विशेष सफाई अभियान किसी एक वार्ड तक सीमित नहीं रहेगा। नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.