गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दिघिया मिश्रपुर वाया ढिलिया मार्ग के नाले पर तीन महीने से पुलिया टूटने से कई विद्यालयों के छात्रों व राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना के बावजूद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।मांडा क्षेत्र के जेएएम मुख्य मार्ग दिघिया से मिश्रपुर वाया ढिलिया मार्ग दूरी छह किमी के किमी चार पर स्थित बरहाकला ड्रेन प्रथम नाले पर बनी पुलिया टूट कर ध्वस्त हो गई है। इसी मार्ग के किमी तीन व चार में पिछले बरसात में अत्यधिक पानी भरने के कारण दो जगह सड़क काटकर उसमें पाइप डालकर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी द्वारा यह आश्वासन दिया जाता रहा कि जल्दी ही पुलिया बन जाएगी, लेकिन साल भर से पुलिया निर्माण को लेकर कोई भी काम नहीं हुआ। नाले पर टूटी पुलिया से दिघिया, मसौली, चपरतला, जफरा आदि की गांवो...