Gangapar News: नाली सफाई को सौंपा ज्ञापन
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: नगर पंचायत के दो मोहल्लो में नाली की सफाई व सड़क मरम्मत के लिये कस्बाईयों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा है। नगर पंचायत फूलपुर के अंजही और शेखपुर मोहल्ले के निवासियों का आरोप हैं कि उनके मोहल्ले की नाली का पानी सड़क पर बह रहा हैं और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे मोहल्लेवासियों के आवागमन में असुविधा हो रही है साथ ही संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की भी सम्भावना है। इन्ही समस्याओं को लेकर कस्बाईयों ने ईओ प्रवीण प्रकाश को ज्ञापन सौंपा हैं। इस दौरान मो.रईस, मो.अनीस, शाहिद मंसूरी, सुशील शर्मा, आदित्य गुप्ता, एखलाक अहमद, आदिल अहमद, ह्रितिक गुप्ता, इरशाद, सत्यम साहू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.