Gangapar News: नाली व मकान निर्माण के विवाद में मारपीट, मुकदमा
गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के माही गांव में पुरानी रंजिश, नाली और मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माही गांव निवासी रामबहादुर पुत्र लाला भारतीय का आरोप है कि गांव के झुल्लूर, छुरीबाज पुत्र लोढ़ई और छोटकऊ पुत्र छुरीबाज उनके मकान निर्माण में बाधा डाल रहे थे। शुक्रवार शाम विवाद बढ़ने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.