गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: विकास खंड कौड़िहार के बुदौना शुक्लान गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण चकमार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार बुदौना शुक्लान गांव कौड़िहार से कुरेशर घाट जाने वाले प्रमुख मार्ग से जुड़ा हुआ है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का चौड़ीकरण तो कराया गया, लेकिन सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण नहीं कराया गया। परिणामस्वरूप बारिश और घरों से निकलने वाला पानी सड़क किनारे जमा होकर चकमार्ग पर भर जाता है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बसमतिया गांव में जल जमाव की समस्या का निदान नहीं, लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस...