Gangapar News: नाली के ढक्कन में धंसा मालवाहक, हादसा टला
गंगापार, सितम्बर 18 -- Gangapar News: मेजा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी मार्ग पर ऊंचडीह बाजार स्थित उरुवा तिराहे पर शुक्रवार को नाली का कमजोर ढक्कन टूटने से एक मालवाहक पिकअप वाहन नाली में फंस गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले ही उरुवा तिराहे पर नाली का निर्माण कराया गया था। करीब 10 दिन पहले तिराहे पर लगा नाली का ढक्कन टूट गया था, जिसके बाद उसकी जगह दूसरा ढक्कन लगाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नया ढक्कन भी कमजोर गुणवत्ता का था। शुक्रवार को सड़क से गुजर रहा मालवाहक पिकअप वाहन ढक्कन टूटने के कारण नाली में धंस गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सिरसा व मेजारोड में बह रहा नाली का गंदा पानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.