गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: स्थानीय प्रशासन व एआरटीओ विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत भले ही ओवर लोड गिट्टी व बालू लादकर विभिन्न मार्गो पर फर्राटा भरने वाले डंपर व ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई हो, लेकिन ओवरलोड खनिज लेकर चलने वाले वाहन चालक मान नहीं रहे हैं। वाहनों के ओवर लोड चलने से वाहनों पर लादी गई गिट्टी सड़कों पर गिर जा रही है, सड़क पर गिरी गिट्टी से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही विभाग के अधिकारियों के साथ अभियान चलाकर ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...