Gangapar News: नहीं थमी बाढ़ की रफ्तार, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा और टोंस नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे नदी किनारे बसे गांवों और मजरों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। मंगलवार को भी तेज बारिश के बाद टोंस का पानी कचरी-पनासा मार्ग तक पहुंच गया। इससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। ग्रामीण फिलहाल किसी तरह रास्ते से आवागमन कर रहे हैं। टोंस नदी के किनारे बसे कुलमई, सुलमई, बघेड़ा, ताला, हथसरा, मदरा, महेवा, कटका, मेड़रा, देहली, सोढिया, कोल्हुआ और बेनीपुर समेत कई गांवों में ग्रामीण चिंतित हैं। वहीं, गंगा तट के समीप तरहार क्षेत्र के डीहा, बबुरा, लकटहा, गढ़ैला और पनासा गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। कई रास्तों पर नदी का पानी पहुंचने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों की सैकड़ों बीघे खरीफ की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.