गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: नहवाई के रामलीला का मंचन मुकुट पूजन और नारद मोह की लीला के मंचन के साथ सोमवार से शुरू होगा। यह रामलीला 20 अक्तूबर को दशहरा के दिन रावण वध के साथ समाप्त होगा। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित नहवाई बाजार में रामनाम संकीर्तन रामलीला समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जाता रहा है। रामलीला समिति के अध्यक्ष विकास ऊर्फ विक्की तिवारी ने जानकारी दी कि सोमवार को मुकुट पूजन और नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का शुभारंभ किया जायेगा। 10 अक्तूबर शनिवार को धनुष यज्ञ और 18 अक्तूबर लक्ष्मण शक्ति की लीला के दौरान भारी भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष तौर पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। यह भी पढ़ें- Badaun News: श्री कृष्ण जन्म की लीला से श्री रामलीला महोत्सव आज से शुरू यह भी पढ़ें- Meerut News:...