गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले दिनों से हो रही बरसात का असर मेजा विकासखंड के दक्षिणी पश्चिमी छोर पर बसे दो दर्जन से अधिक गांवों पर दिखाई नहीं दे रहा है। क्षेत्र में खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई अभी किसी भी किसान ने नहीं किया है। किसान एकदम खाली होकर बैठे हैं तो वहीं खेत सूने पड़े हैं। इसका मुख्य कारण है पानी की कमी। यह भी पढ़ें- Banka News: नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की बढ़ी परेशानीपानी का सूखा क्षेत्र के लोहरा पंप कैनाल से जुड़ी नहर आज भी सूखी पड़ी है। उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं छोड़ा गया है। वहीं मानसून ने भी क्षेत्र को धोखा दिया है। आसपास के इलाकों में तो वर्षा जरूर हुई पर क्षेत्र के कोटर, रेंगा, मझियारी, चंद्रोदया, पालपट्टी, जोर, बड्डिहा, लोहरा, कौहट, सुजनी सहित करीब दो दर्जन ग...