गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: उपरौध रजबहा और उमापुर पंप कैनाल की नहरों में पानी आने के बाद किसानों को काफी राहत मिली और अब उनमें यह उम्मीद हो गई है कि धान सहित खरीफ की फसल पानी के अभाव में बर्बाद नहीं हो पायेगी। खेतों में धान की नर्सरी तैयार करते किसान दिखाई पड़ने लगे हैं। मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के किसानों को सिंचाई के लिए उपरौध रजबहा, उमापुर पंप कैनाल और गुलरिया जलाशय से विभिन्न गांवों में नहरों का जाल बिछाया गया है। दो जुलाई से उपरौध रजबहा के आधा दर्जन माइनरों में मिर्जापुर जिला प्रशासन व सिरसी जलाशय के सिंचाई अधिकारियों ने पानी छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: चांडिल मुख्य बांयी नहर में पानी छोड़ने की मांग केवल गुलरिया जलाशय से संबंधित आधा दर्जन नहरों में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। गुलरिया जलाशय...