गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: मेजा थाना क्षेत्र के सोनार का तारा चौराहे के पास सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में एक युवक 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

घटनास्थल की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार सोनार का तारा निवासी जीतनारायण का 35 वर्षीय पुत्र लाल बाबू सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शराब के नशे में हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर चौकी के एसआई धीरज सिंह पुलिस टीम और पीआरवी 112 के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने युवक क...