गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: तरवाई गांव सामने बिगहनी जाने वाले संपर्क मार्ग के बीच बेलन नहर पर नव निर्मित पुलिया पर अप्पे पलटने की खबर को संज्ञान में लेते हुए विभागीय जेई नवरतन ने ठेकेदार से बातचीत कर पुलिया के दोनों ओर तत्काल मिट्टी का कार्य कराए जाने को कहा।

मिट्टी का कार्य जेई की बात को गंभीरता से लेते हुए पुलिया निर्माण कार्य करवाने वाले ठेकेदार ने मिट्टी का कार्य करवा दिया, पुलिया के दोनों ओर मिट्टी डाले जाने पर तरवाई व बिगहनी सहित विभिन्न गांवों जाने वाले यात्रियों ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र को धन्यवाद दिया। तरवाई गांव राजकुमार ने बताया कि उनके गांव के सामने बेलन नहर की डोहरिया माइनर पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है, पुलिया निर्माण कार्य होने के बाद दोनों ओर मिट्टी का कार्य नहीं किया जा सका था, शुक्रवार को दोपहर बारह बजे...