गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: यमुनापार की सबसे बड़ी नवीन मंडी स्थल जसरा लगातार बारिश के बाद झील में तब्दील हो गई है। महीनों से मंडी परिसर में जलभराव के कारण सड़कें कीचड़ से पट गई हैं। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है और पूरे परिसर में दुर्गंध फैली हुई है। प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार होने वाले इस मंडी में किसान, व्यापारी और पल्लेदार भारी मुश्किलों के बीच काम करने को मजबूर हैं। नवीन मंडी स्थल जसरा परिसर की बिजली भी महीनों से खराब पड़ी है। रात में आने वाले ट्रकों से सब्जियां लादने और उतारने का कार्य अंधेरे में किया जा रहा है। एक सप्ताह पहले अंधेरे में काम कर रहे एक पल्लेदार को सांप ने डंस लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के बाद उसकी किसी तरह जान बच सकी थी।बुधवार को मंडी सचिव श्यामलाल पटेल ने मंडी परिषद के जेई के साथ...