Gangapar News: नवीन मंडी मेजारोड की सड़क पर फैला कीचड़
गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: सरकार को लाखों करोड़ों रुपये का मुनाफा देने वाली नवीन मंडी समिति मेजारोड परिसर में कीचड़ भरा पड़ा है, चारों तरफ गंदगी का भंडार है। मंडी समिति के व्यापारियों द्वारा सड़ी गली सब्जी आसपास फेके जाने से चारों तरफ दुर्गंध उठ रही है। व्यापारियों ने बताया कि सप्ताह भर से टूटी सड़क पर कीचड़ फैला हुआ है। जब भी गैर जनपदों से सब्जी से लदे वाहन आते हैं, कीचड़ भरी सड़क पर मंडी के चबूतरे तक पहुंचने में दिक्कते होती हैं। सोंराव गांव निवासी आलोक शुक्ल, बंधवा गांव के शिव प्रकाश उपाध्याय सहित कई ने बताया कि संबधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से सब्जी मंडी की बाउंड्रीवाल नहीं बन पाई है, जिससे छुट्टा पशु अथवा सुअर मंडी में पहुंच हरी सब्जी खा जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.