Gangapar News: नवाबगंज में दो नाबालिग बहनों के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज
गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों के लापता होने के मामले में एक युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बहनों के परिजनों ने एक किशोर पर दोनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की दोनों नाबालिग पुत्रियां 21 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे घर से लापता हो गईं। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारियों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक किशोर ने उनकी दोनों पुत्रियों को अपने साथ ले गया है। तहरीर में बताया गया है कि किशोर पिछले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.