गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: नवागंतुक थानाध्यक्ष मांडा कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार रात मांडा थाने का कार्यभार संभाला। शनिवार सुबह ध्वजारोहण के ठीक बाद प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर धरांवनारा पेट्रोल पंप के पास बाइक व टैंपो भिड़ंत में बाइक चालक दीपक सिंह निवासी जिगना थाना क्षेत्र व टैंपो सवार महिला रंजू देवी निवासिनी अखरी शाह पुर, मेजा की मौत हो गई। शनिवार सायं उमापुर कला गांव निवासी रमा शंकर निषाद की पत्नी कबूतरा देवी व उनकी बेटी देविका की रेललाइन पार करते वक्त ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। पहले दिन ही दो दुखद घटनाओं में थानाध्यक्ष मांडा को चार शवों का पोस्टमार्टम कराना पड़ा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: टैंपो-बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दवा लेने जा रही मां-बेटी की ट्रेन से कटकर मौत

हि...