गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: नवरात्र के पांचवें दिन भी मांडा क्षेत्र के देवी मंदिरों में खास श्रृंगार के साथ ही भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से देर शाम तक मंदिरों के घंटे बजते रहे और लोगों द्वारा जय जयकार किये जाते रहे। दूर दराज के तमाम भक्त देवी मंदिरों तक पहुंच कर मां के पूजन अर्चन व आरती में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को नवरात्र के पांचवें दिन क्षेत्र के मांडा खास स्थित सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम में पुजारी प्रिंस द्विवेदी ने मां खास विशेष श्रृंगार किया, इसके साथ ही मांडा खास की सातों बहनों की मेढुली महारानी मंदिर, भारतगंज कस्बा के मंगलवारी बाजार स्थित बुड्ढी मैया, शुक्रवारी बाजार स्थित शीतला माता मंदिर और राम जानकी मंदिर , गरेथा गांव स्थित बाराही मंदिर, दोहथा गांव स्थित दशावरी मंदिर सहित विभिन्न गांवों के देवी मंदिरों में भ...