गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र का पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष अवसर है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र क शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से प्रारंभ हो चुका है ।देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा विधि विधान से की गई। इसी दिन भक्त शुभ मुहूर्त में घटस्थापना यानी कलश स्थापना करके नौ दिनों के व्रत और पूजा का संकल्प लेते है । इसी क्रम में भक्तों ने नवरात्र के पहले दिन शैल पुत्री मां की पूजा अर्चना की । परसरा गांव के नव निर्मित दुर्गाजी के मंदिर में रविवार सुबह से हो कलश की स्थापना कर वेद मंत्रों के साथ पूजा अर्चना और उसके बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया । यह भी पढ़ें- नवरात्रि 2026 कलश स्थापना: सुबह घटस्थापना का मुहूर्त छूट गया? दोपहर से ...