गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: क्षेत्र के माधवेंद्र इंटर कॉलेज बराव करछना में नन्ही काली योजनांतर्गत 122 छात्राओं को पाठ्य सहगामी सामग्रियों से युक्त किट (बैग) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देव प्रकाश यादव ने छात्राओं को किट वितरित किए। किट प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावकों के साथ दिलीप कुमार, भुवनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, केके दूबे, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, प्रभात कुमार गुप्ता, विमलेश कुमार, अजीत सिंह, शिप्रा सिंह, प्रतिभा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...