गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: बारा तहसील के ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी में शनिवार को हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर बाल हनुमान मंदिर पर अखंड मानस पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाल हनुमान मंदिर परिसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड मानस पाठ शुक्रवार को शुरू हुआ और हनुमान जयंती के दिन शनिवार को संपन्न हुआ। अखंड मानस पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों सहित ग्राम वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर बबलू सिंह बघेल, ईश्वरी प्रसाद मिश्र, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, भैय्या लाल सिंह, पंडित चंद्र भूषण मिश्रा,विभू सिंह परिहार, सुनील सिंह, बबलू भदौरिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...