Gangapar News: धूमधाम से मनाई गई विजयदशमी
गंगापार, अक्टूबर 21 -- Gangapar News: हंडिया तहसील क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का जयकारों और भक्ति गीतों के बीच धूमधाम से विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बच्चे, युवा और बुजुर्ग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। वहीं बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी पर्व पर जगह-जगह रामलीला, भव्य झांकियां और रावण दहन का आयोजन हुआ। कस्बा बरौत में राम, लक्ष्मण, हनुमान व कपि दल के शौर्य प्रदर्शन के बाद जय श्रीराम के उद्घोष के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम का जयघोष किया। इस मौके पर समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रिय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रावण के पुतला दहन के बाद रामनगर का दशहरा संपन्न सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंडिया पुलिस व चौकी बरौत पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.