गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का पावन उत्सव पूरे देश के साथ कोरांव और लेड़ियारी में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी 14 सितंबर से शुरू इस उत्सव में बरसात ने तो काफी खलल डाला है लेकिन आयोजकों से लेकर भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। कोरांव में गणेशोत्सव का यह कार्यक्रम संस्कृत महाविद्यालय परिसर अखिलेश जायसवाल के नेतृत्व में और दूसरा आयोजन कोरांव मेजा रोड पर धर्म जागरण समिति के अध्यक्ष विंध्यवासिनी शर्मा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसी तरह लेड़ियारी में मंडी तिराहे पर भव्य रूप मे सजे पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा रखकर भक्त गण अध्यक्ष विनय केसरी के संयोजन में पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा के जयकारे लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: गणेश पंडालों में हो रही महाआरती, माहौल हुआ भक...