गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। तेजपुर में हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान विपक्षियों ने लाठी डंडा धारदार हथियारों से महिला और उसके बेटा-बेटी को लहुलुहान कर दिए थे। पुत्र की हालत नाज़ुक होने पर उसे एस आर एन में रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को जख्मी महिला ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के तेजपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी शंकर लाल का आरोप है कि रविवार दोपहर वह हैंडपंप पर पानी भरकर घर के अन्दर गयी। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी लाठी डंडा, कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए उसे मारने लगे बीच बचाव में आए उसके पुत्र श्याम सिंह, पुत्री लक्ष्मी को कुल्हाड़ी से मार कर लहुलुहान कर दिए। जिससे श्याम सिंह बेहोश हो गया। उर्मिला देवी का कहना है बेटे श्याम सिंह की हालत नाज़ुक होने पर पहले सीएचसी ...