गंगापार, अक्टूबर 17 -- Gangapar News: खेतों में भरा पानी, बर्बादी की कगार पर धान की फसल और उसे बचाने के लिए धरने पर बैठे किसान। सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार में जलनिकासी बाधित होने से हजारों बीघा धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है। किसानों की फसल बचाने की मांग को लेकर युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में दिन-रात लखनऊ हाईवे स्थित कौड़िहार चौराहे पर धरना जारी है। सिंचाई विभाग ने नाले पर अवैध निर्माण के आरोप में ग्राम प्रधान रवि केसरवानी समेत चार लोगों को नोटिस जारी किया है। हालांकि, अब तक खेतों से पानी निकालने की प्रभावी व्यवस्था नहीं हो सकी है। संजीव मिश्र ने समस्या का समाधान नहीं होने पर 20 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...