Gangapar News: धान की फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं इल्लियां
गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव ने जहां मौसमी बीमारियों को बढ़ाने का काम किया है, वहीं वर्तमान में खेतों में लगी धान की फसल में भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। किसानों ने बताया कि इस समय धान के पौधों में इल्लियों का प्रकोप बढ़ रहा है, जो धान के पौधों काटकर नुकसान पहुंचा रही है, इससे पौधा पीला पड़कर कुछ दिन में सूख जाता है। बताया जा रहा है कि धान की फसल में इल्लियों का प्रकोप दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि समय रहते इन पर नियंत्रण नहीं किया गया तो फसल की बढ़वार प्रभावित होने के साथ ही उत्पादन में भी भारी कमी आ सकती है। हालांकि अब मौसम के खुलते ही किसान इल्लियों पर नियंत्रण के प्रयासों में जुट गए हैं।
इल्लियों का अटैक, तने के अंदर पहुंचा रहीं नुकसान कई किसानों ने बताया कि धान की फसल इस समय खेत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.