Gangapar News: दो स्कूल बंद कर बच्चों को परिषदीय स्कूलों में प्रवेश के दिए निर्देश
गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: विकास खंड मऊआइमा में गुरुवार को अमान्य (गैर-मान्यता प्राप्त) विद्यालयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा ने धरौता स्थित दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सरस्वती ज्ञान मंदिर तथा बाल विकास शिक्षा निकेतन को अमान्य पाए जाने पर उनका संचालन तत्काल बंद करा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को निकटवर्ती परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में सरकार की ओर से निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली सुविधाएं तथा अन्य शैक्षिक लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं। बीईओ ने निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय धरौता के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि संबंधित बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.