Gangapar News: दो लोगों को चाकू मारकर किया घायल
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। कोरांव थाना क्षेत्र के खजुरी खुर्द गांव में रविवार को एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। जब उसके बेटा और भाई पहुंचे तो उन पर भी चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामले में कोरांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।25 अक्तूबर को सुबह सात बजे राजेश्वरी प्रसाद केशरी पुत्र मिश्रीलाल केशरी ने तहरीर दी है कि वह उक्त तिथि को अपने गांव की पुलिया पर बैठा था। इसी बीच गांव के ही मुकेश सिंह पुत्र भोलानाथ सिंह आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच बचाव के लिए भाई सत्यम केशरी और बेटा शुभम केशरी दौड़े तो उन्हे भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.