गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को दोपहर सिरसा बाजार से घर लौट रहे 22 वर्षीय राज सिंह, निवासी चंदापुर भभौरा, की बाइक की चिरैयामोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राज सिंह घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...